महाराष्ट्र पर कोरोना का अटैक जारी, 24 घंटे में 676 मौतें, 67,160 नए मामले
मुंबई, अप्रैल 24: देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर सुनामी की तरह आई है। कई राज्यों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में भी कई दिनों से 60 हजार से ज्यादा मामले रोजाना मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 67,160 नए केस सामने आए।इस दौरान 676 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में मरने वालों की कुल संख्या 63 हजार से ज्यादा हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में शनिवार को उछाल दर्ज की गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 67,160 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,28,836 हो गई है। कुल 676 और लोगों की जान जाने के बाद यह आंकड़ा भी बढ़कर 63928 पहुंच गया है। अभी तक 34,68,610 लोग बीमारी को हराकर ठीक हो चुके हैं। आज ठीक होने वालों की संख्या 63,818 रही है। फिलहाल राज्य में कुल एक्टिव केस 6,94,480 हैं।
वहीं अगर मुंबई की बात करें तो शहर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में शनिवार को कमी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 5888 नए केस आए हैं, जबकि 71 लोगों की मौत दर्ज की गई है। दूसरी ओर 8,549 लोगों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। मुंबई में कुल मरीजों की संख्या 6 लाख 22 हजार को पार कर गयी है। महाराष्ट्र के पुणे में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,810 मामले सामने आए थे।
अगर बात नागपुर की करें तो पिछले 24 घंटों में शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,999 नए केस आए हैं, जबकि 82 लोगों की मौत दर्ज की गई है। दूसरी ओर 6,264 लोगों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। शहर में कुल कोरोना के मामले 3,66,417 है, वहीं शहर में अभी तक कोरोना से 6,849 लोगों की मौत हुई है। शहर में अभी कोरोना के कुल 75,002 एक्टिव केस मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications