Girlfriend के साथ रोमांस के दौरान हुआ कुछ ऐसा, चली गई 61 साल के बुजुर्ग की जान
मुंबई, 24 मई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। होटल में सेक्स करने के दौरान एक 61 साल का व्यक्ति अचानक अचेत हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि 40 साल की महिला पार्टनर के साथ सेक्स के दौरान 61 वर्षीय शख्स बेहोश हो गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

महिला के साथ होटल का रूम किया बुक
पुलिस का इस पूरे मामले में कहना है कि व्यक्ति ने सुबह करीब 10 बजे कुर्ला के एक होटल में 40 वर्षीय महिला के साथ चेक इन किया था। महिला के बारे में शख्स ने दावा किया था कि वह उसकी प्रेमिका है।

अचानक बेसुध हुआ व्यक्ति
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद महिला ने होटल के रिसेप्शन से संपर्क किया और उन्हें बताया कि व्यक्ति रूम में बेहोश हो गया है और कोई हलचल नहीं कर रहा है, जिसके बाद होटल के कर्मचारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

अस्पताल ने मृत किया घोषित
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 61 वर्षीय व्यक्ति को सायन के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति की मौत के बाद महिला को कुर्ला थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई।

सेक्स से पहले शराब पीने की कोशिश
पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति वर्ली का रहने वाला था और एक निजी फर्म में काम करता था। महिला ने यह भी खुलासा किया कि सेक्स करने के दौरान उसने शराब पीने की कोशिश की, लेकिन बेहोश हो गया।

पुलिस ने जताई ये आशंका
फिलहाल शख्स के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि उसे दिल का दौरा पड़ा होगा। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति के सेक्स करने के पहले किसी तरह की दवा का सेवन तो नहीं किया था। कुर्ला पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और आगे की जांच कर रही है।
'सेक्स
सबसे
अच्छा
वर्कआउट
है',
आखिर
क्यों
आयुष्मान
खुराना
की
पत्नी
ने
कहा
ऐसा?