महाराष्ट्र: एक दिन में कोविड से मौत की संख्या दोगुनी, 24 घंटे में 28 हजार से ज्यादा नए केस

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 28,699 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या 25,33,026 पहुंच गई है। वहीं सोमवार की तुलना में पिछले 24 घंटों में कोरोना से मौत के मामले में तेजी से बढ़ोतरी सामने आई है।

24 घंटे में 132 लोगों की कोरोना से मौत

24 घंटे में 132 लोगों की कोरोना से मौत

मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 132 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। सोमवार को कोरोना वायरस के चलते राज्य में 58 लोगों की मौत हुई थी।

मौत के मामले बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को आने वाली होली के त्यौहार के चलते चेतावनी जारी की है।

मंगलवार को दर्ज केस के बाद महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,30,641 हो गई है जो कि देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में रिकवरी की संख्या मंगलवार को 3.165 थी जो सोमवार से ज्यादा है। लेकिन प्रतिदिन रिकवर होने वाले मरीजों और नए केस में अंतर कम नहीं हो रहा है। संक्रमण में बढ़ोतरी की दर रिकवरी के मुकाबले अधिक है।

पुणे में 5,722 नए कोरोना केस

पुणे में 5,722 नए कोरोना केस

राज्य के सबसे अधिक संक्रमण वाले जिलों में से एक नागपुर में मंगलवार को 3,095 नए केस दर्ज किए गए। जिले में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 33 मौतें दर्ज की गईं। पुणे में, जो कि देश में एक्टिव केस के मामले में नंबर-1 पर है, मंगलवार को 5,722 नए केस दर्ज किए गए। मुंबई में मंगलवार को 3,512 नए संक्रमण के केस दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी जिले में संक्रमण के प्रसार की निगरानी में लाने के लिए आंशिक रूप से रात का लॉकडाउन के बाद पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की गई है। 24 मार्च से 31 मार्च तक पूरे जिले में तालाबंदी रहेगी।

45 साल से ऊपर सभी को लगेगा टीका

45 साल से ऊपर सभी को लगेगा टीका

जिले के कलेक्टर ने कहा कि लोगों को रात में घरों से बाहर निकलने से रोकने के किए गए अभी तक के उपाय असरदार नहीं रहे हैं जिसके चलते लॉकडाउन लगाना पड़ा है। लॉकडाउन बुधवार शाम 7 बजे से लागू कर दिया जाएगा। जिले में बढ़ते कोविड-19 के केस को रोकने के लिए इसे 31 मार्च तक सख्ती से लागू किया जाएगा।

केंद्र सरकार के आदेश के तहत 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही केंद्र ने सभी राज्यों को अपने यहां परीक्षण, ट्रैकिंग और उपचार तंत्र को बढ़ाने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी किया है कि लॉकडाउन जिला स्तर पर लागू किया जा सकता है लेकिन प्रदेश के अंदर या फिर एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाने को प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+