महाराष्ट्र न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाराष्ट्र पुलिस ने रेव पार्टी पर मारा छापा, कोरियोग्राफर और 4 बॉलीवुड एक्ट्रेस समेत 22 अरेस्ट

Google Oneindia News

नासिक, जून 27: पर्यटन के लिए मशहूर इगतपुरी में रेव पार्टी करना युवाओं को महंगा पड़ गया। नासिक ग्रामीण पुलिस ने इगतपुरी के एक रिसॉर्ट में शनिवार को एक रेव पार्टी पर छापा मारा। पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री में चार महिलाओं समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कोरियोग्राफऱ, एक्टर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शामिल हैं। पुलिस को पार्टी से नशीला पदार्थ मिला है।

22 including actors, choreographers into custody; drugs seized from party Nashik

मुंबई-आगरा हाईवे पर दो बंगलों पर रेव पार्टी चल रही थी। नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल को यहां पार्टी होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने रिसॉर्ट पर छापा मारा। बंगले के अंदर से रात दो बजे तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। रेव पार्टी में डांस और मस्ती चल रही थी। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली 4 महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से एक महिला ने बिग बॉस में भी भाग लिया है। पार्टी में कुल 10 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल थीं।

इस रेव पार्टी से 12 लडकीयों में बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस, दो कोरियोग्राफर और एक ईरान मूल की महिला भी होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि, ने बताया कि टीम ने मौके से नशीला पदार्थ और नकदी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

J&K एयरफोर्स स्टेशन: अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज, IAF चीफ ने दिया ये निर्देशJ&K एयरफोर्स स्टेशन: अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज, IAF चीफ ने दिया ये निर्देश

पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल ने बताया कि पार्टी में शामिल लोग ड्रग्स और हुक्का का सेवन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार किए लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल की नियमों का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

Comments
English summary
22 including actors, choreographers into custody; drugs seized from party Nashik
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X