...तो क्या महाराष्ट्र में टूटने की कगार पर MVA? कांग्रेस- उद्धव गुट में मतभेद, चंद्रकांत खैरे ने कही बड़ी बात
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के एक दिग्गज नेता चंद्रकांत भाऊराव खैरे ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है।
Maharashtra: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के एक दिग्गज नेता चंद्रकांत भाऊराव खैरे ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है। हालांकि खैरे के इस बयान के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की तीखी टिप्पणी की सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने ना केवल अपना बायान वापस लिया बल्कि माफी भी मांफी। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा संकेत देते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ भविष्य के लिए कांग्रेस को आगाह करना था।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता चंद्रकांत खैरे (Chandrakant Bhaurao Khaire) ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, "शिंदे सरकार का गिरना तय है। अगर शिंदे गुट के 16 विधायक न्यायपालिका द्वारा दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों के अनुसार अयोग्य घोषित किए जाते हैं, तो इस स्थिति में सरकार को बचाने के लिए देवेंद्र फडणवीस ने 22 कांग्रेस विधायकों को शिंदे सरकार के समर्थन के लिए तैयार कर लिया है"।
खैरे (Chandrakant Khaire) उद्धव ठाकरे के भरोसेमंद सहयोगियों और मराठवाड़ा क्षेत्र में शिवसेना (Shiv Sena Uddhav Balasaheb Thackeray) के चेहरे में से हैं। शुक्रवार को औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए खैरे ने कांग्रेस को लेकर ये बड़ा बयान दिया था। खैरे के इस बयान ने एक नए विवाद को हवा दे दी। जिसमें एमवीए गठबंधन और कांग्रेस को लेकर कई दावे किए गए। जिसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सामने आए और उन्होंने ने खैरे के बयान न कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,'खैरे का बयान गैर जिम्मेदाराना और गैरजरूरी था। उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए, जहां कई विधायकों ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने के लिए शिंदे के साथ हाथ मिलाया है"।
कांग्रेस (Congress) की कड़ी टिप्पणी के बाद पूर्व सांसद खैरे को अपना बयान वापस लेना पड़ा। उन्हें राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले से अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी भी मांगनी पड़ी। अपना बयान वापस लेते हुए खैरे ने कहा, "मेरा पटोले या किसी भी पार्टी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था, मैं कांग्रेस नेतृत्व को सतर्क करना चाहता था। मेरी राय में शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है और उस स्थिति में, फडणवीस स्थिति का फायदा उठाएंगे। वे कांग्रेस को तोड़ने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया को देखते हुए, मैं अपना बयान वापस ले रहा हूं और यह सुनिश्चित करूंगा कि एमवीए बरकरार रहे"। खैरे ने तो अपना बयान वापस ले लिया है लेकिन एक शीर्ष मराठवाड़ा नेता के कांग्रेस विधायकों को भाजपा में शामिल होने की संभावना ने राजनीतिक गलियारों में अब हवा दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications