Mumbai News: मुंबई जाने वाली 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मिली बम ब्लास्ट की धमकी, 4 दिनों से हो रहा है ऐसा!

Mumbai News: मुंबई जाने वाली 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम की धमकी मिली है। गुरुवार (17 अक्टूबर) को विस्तारा और इंडिगो की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले बुधवार को इंडिगो स्पाइसजेट की सात उड़ानों को इसी तरह की बम धमकियां मिली थीं। असल में घरेलू एयरलाइनों पिछले चार दिनों से बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है।

इससे पहले भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित लगभग एक दर्जन उड़ानों को सोमवार और मंगलवार को इसी तरह की धमकियां मिली थीं। एयरलाइन के मुताबिक गुरुवार को 147 लोगों के साथ मुंबई जाने वाली विस्तारा की एक उड़ान को फ्रैंकफर्ट से आते ही तुरंत सुरक्षा जांच के लिए ले जाया गया क्योंकि बोइंग 787 विमान को बम की धमकी मिली थी।

bomb threats

इसी समय तुर्की के इस्तांबुल से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक उड़ान को भी बम की धमकी मिली और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा व्यापक सुरक्षा जांच के लिए यहां एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

पूरे मामले पर एयरलाइन ने क्या कहा था?

एयरलाइन ने कहा, "16 अक्टूबर 2024 को फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की उड़ान यूके 028 को सोशल मीडिया पर सुरक्षा धमकी मिली थी।" प्रोटोकॉल मुताबिक सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया, उसने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराया गया था।

विस्तारा ने बयान में कहा, "इसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को उतारा गया। हम अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।" एक सूत्र ने बताया कि विमान में 134 यात्री और 13 चालक दल के सदस्य सवार थे।

सूत्र ने बताया कि बुधवार को रात 8.20 बजे (स्थानीय समय) फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए विमान ने गुरुवार सुबह करीब 7.45 बजे यहां आपातकालीन लैंडिंग की। इंडिगो ने एक बयान में कहा, "इस्तांबुल से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 18 को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला। लैंडिंग के बाद, विमान को अलग कर दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार दिया गया।"

एयरलाइन ने संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया, उसने कहा। हालांकि, इंडिगो ने अन्य विवरण साझा नहीं किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+