महाराष्ट्र न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाराष्ट्र में पांव पसार रहा 'ओमिक्रोन', नए 10 केस मिले

Google Oneindia News

मुंबई, 08 दिसंबर: कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नया कोरोना वैरिएंट देश के कई राज्यों तक पहुंच चुका है, जिसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान शामिल है। देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले अब बढ़ते जा रहे हैं। इधर, अब महाराष्ट्र से एक बार फिर डराने वाली खबर सामने आई है। राज्य में बुधवार को 10 नए मामले सामने आए है, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे दी। ऐसे में अब यहां कुल 20 मामले हो गए।

omicron coronavirus

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि बुधवार को महाराष्ट्र में नए ओमिक्रोन वैरिएंट के लिए कम से कम 10 लोग पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने आगे कहा कि और 65 स्वाब नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लगभग 65 स्वैब भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही लैब की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पास जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए 3 लैब हैं। वहीं नागपुर और औरंगाबाद में और विस्तार किया जाएगा।

हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि पॉजिटिव व्यक्ति विदेश से आए थे या नहीं। एक तरफ जहां महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन अपने पांव पसार रहा है। वहीं हाल ही में विदेश से लौटे 318 यात्रियों में से 12 लोगों का पता नही चल पाया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि सभी लापता लोग ठाणे के रहने वाले हैं।

अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटी महिला क्वारंटाइन में रहने के बजाए 5 स्टार होटल चली गई, ओमिक्रॉन पॉजिटिवअफ्रीका से चंडीगढ़ लौटी महिला क्वारंटाइन में रहने के बजाए 5 स्टार होटल चली गई, ओमिक्रॉन पॉजिटिव

वहीं अब कोरोना का नया रूप अब मुंबई भी पहुंच गया है। मुंबई में दो केस मिले है, जिन्होंने फाइजर कंपनी की कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं। दोनों लोगों को मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments
English summary
10 people found positive for new Omicron variant in Maharashtra
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X