सरप्राइज देने रात में अचानक घर पहुंचा पति, प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी

महाराजगंज। परिवार के भरण-पोषण के लिए एक शख्स यूपी के महाराजगंज से बैंगलौर मजदूरी करने के लिए गया। मेहनत-मजदूरी कर उसने पत्नी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए रुपए जमा किए। कुछ दिन काम बंद हुआ तो वह पत्नी को सरप्राइज देने के लिए उसे बिना ​बताए घर लौट आया। रात के करीब 11 बजे थे। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी

मामला महाराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरवाजा शख्स की पत्नी ने खोला था, अंदर बिस्तर पर उसका प्रेमी आपत्तिजनक स्थिति में था। घर में और कोई नहीं था। पत्नी की बेवफाई देख पति आग-बबूला हो गया।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया हमला

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया हमला

प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर ईंट से हमला कर दिया। पति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। पत्नी और उसका प्रे​मी शख्स को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दरवाजा तोड़ अंदर पहुंचे। कमरे में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पति जमीन पर पड़ा था। पड़ोसियों ने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी।

गंभीर हालत में चल रहा इलाज

गंभीर हालत में चल रहा इलाज

पुलिस ने घायल पति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर भेजा, जहां घायल पति की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+