Mahrajganj News: उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार,नेपाल में अवैध ढ़ग से कर रही थी प्रवेश

उज्बेकिस्तान की महिला को नेपाल में अवैध ढंग से प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 73 हजार भारतीय मुद्रा व 270 अमेरिकी डॉलर के अलावा एक हरे रंग का उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट मिला है। यह पासपोर्ट केवल उज्बेकिस्ता

महराजगंज,23अगस्त: उज्बेकिस्तान की महिला को नेपाल में अवैध ढंग से प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 73 हजार भारतीय मुद्रा व 270 अमेरिकी डॉलर के अलावा एक हरे रंग का उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट मिला है। यह पासपोर्ट केवल उज्बेकिस्तान के अंदर ही मान्य होना बताया गया।आव्रजन अधिकारियों ने सोनौली सीमा पर सोमवार देर रात जिस महिला को गिरफ्तार किया है उसका नाम शोखसनम सपाखोनोवा निवासी तोशकंद विलोयती ओलमालिकी, उज्बेकिस्तान है। सोनौली कोतवाली में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ujbekistani woman

कार पर पंजाब का था नंबर
जानकारी के मुताबिक, महिला पंजाब नंबर की कार से सोनौली कस्बे में पहुंची थी। नेपाल के एक व्यक्ति से संपर्क कर व सीमा पार करने की व्यवस्था में जुटी थी। आव्रजन अधिकारी उत्तम कुमार ने सोनौली कोतवाली में तहरीर दी। सोमवार देर रात सूचना मिली कि पंजाब नंबर की एक कार में एक विदेशी महिला है। वह नेपाल जाने के प्रयास में है। इसपर आव्रजन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार की पिछली सीट पर विदेशी महिला लेटी थी। कार में चालक एक और व्यक्ति बैठा था। तलाशी में उसके पास से 73 हजार भारतीय मुद्रा व 270 अमेरिकी डॉलर के अलावा एक हरे रंग का उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट भी मिला।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पास कूट रचित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उसको चालान कर दिया गया।मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+