महाराजगंजः ट्रेन का इंतजार कर रही लड़की को खिलाया बिस्किट फिर तीन वेंडरों ने पूरी रात उसके साथ किया गैंगरेप

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में ट्रेन का इंतज़ार कर रही 17 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही युवती के साथ स्टेशन के समीप खाली पड़े निर्माणाधीन मकान में इस दरिंदगी भरी घटना को अंजाम दिया गया। लड़की को अकेला देख पहले उसे नशीला पदार्थ दिया गया फिर बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की गई।

तीन में से दो आरोपित गिरफ्तार

तीन में से दो आरोपित गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव कि रहने वाली पीड़िता अपने मामा के घर पिपराइच जाने के लिए सिसवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसे नशीला पदार्थ देकर इस घटना को अंजाम दिया गया। कोठीभार पुलिस ने पीड़िता के पिता के तहरीर पर सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडर का काम करने वाले रामसनेही उर्फ सनेही निवासी खेसरारी मंगल छपरा, भुअर उर्फ अनिल खरवार निवासी बीजापार और लाला उर्फ राहुल श्रीवास्तव निवासी तुरकही थाना हनुमानगंज-कुशीनगर के विरुद्ध नामजद सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Recommended Video

    ट्रेन का इंतजार कर रही लड़की को खिलाया बिस्किट फिर तीन वेंडरों ने पूरी रात उसके साथ किया गैंगरेप
    घटना के चार दिन बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची

    घटना के चार दिन बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची

    दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। एक आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गैंगरेप के बाद आरोपित युवती को सुनसान जगह छोड़कर फरार हो गए। युवती रातभर रेलवे स्टेशन के पास बेहोश पड़ी रही। सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। पिता युवती को लेकर घर चले गए। घटना के चार दिन बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची।

    बेहोश होने पर एक कमरे में ले गए फिर की हैवानियत

    बेहोश होने पर एक कमरे में ले गए फिर की हैवानियत

    पिता ने तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। वारदात के चार दिन बाद थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि घटना वाली रात को तीन युवकों ने पहले उसे बहला-फुसलाकर बिस्कुट खिलाया और फिर चाय पिलाई। चाय पीने के बाद उसे बेहोशी आने लगी। पीड़िता ने बताया कि जब वह बेहोश हो गई तो तीनों युवक उसे सुनसान जगह पर लेकर गए फिर पूरी रात बारी-बारी से रेप किया।

    चार दिन तक पड़ी रही बेहोश

    चार दिन तक पड़ी रही बेहोश

    अगले दिन जब उसे होश आया तो घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने उसके पिता को बुलाया। पिता उसे घर लेकर चले गए। घर पहुंचते ही वो फिर बेहोश हो गई। घर पर ही उसका इलाज चलता रहा। पूरे 4 दिन बाद सोमवार की सुबह उसे फिर से होश आया तब वह पिता के साथ कोठीभार थाने में पहुंची और तहरीर देकर पुलिस को आप बीती बताई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+