UPPSC RO ARO EXAM: आधे से अधिक अभ्यर्थी रहे नदारद, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सकुशल सम्पन्न

UPPSC RO ARO EXAM Latest News Maharajganj Uttar Pradesh: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (प्रारंभिक) 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज, लिटिल फ्लावर स्कूल, बिशप एकेडमी, श्री शिवजपत सिंह इंटर इंटर कॉलेज भिटौली, पंचायत इंटर कॉलेज परतावल का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त केंद्रों पर कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, क्लॉक रूम आदि का निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल टीम की तैनाती, साफ-सफाई और सुरक्षा सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी द्वारा तैनात मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा के सकुशल संचालन के संदर्भ में जा आखरी की गई और निर्देशित किया गया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार ही सभी कार्यवाहियों को संपन्न कराएं। यदि कोई समस्या होती है तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं। कहा कि आयोग द्वारा प्रतिबन्धित किसी भी प्रकार की सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाये।

maharajganj

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की गोपनीयता को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को केंद्र पर आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया।

जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए 01 केंद्र व्यवस्थापक, 01 सह केंद्र व्यवस्थापक, 01-01 स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 05 जोनल अधिकारी के रूप में एसडीएम को नामित किया गया था।
आज समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की आरंभिक परीक्षा हेतु कुल जनपद में कुल 7984 अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ था। कुल 3883 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 4101 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 48.63 प्रतिशत रही। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई और कहीं से कोई अप्रिय समाचार प्राप्त नहीं हुआ।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंद्धित अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+