UP News: प्रेमी के साथ भाग गई विधवा, लौटने पर लोगों ने दोनों को बांधकर पीटा, Video Viral
UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। महराजगंज जिले में एक महिला और उसके प्रेमी को खूंटे से बांधकर पीटने का Video सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला महाराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र की एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसके पति से उसे पांच बच्चे हैं। पति की मौत हो जाने के बाद महिला का गांव के ही रहने वाले एक युवक से संपर्क हुआ।

धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। बताया जा रहा है कि प्यार परवान चढ़ा तो विधवा महिला एक बच्चे को अपने साथ लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जबकि चार बच्चों को उसने अपने घर ही छोड़ दिया। बाद में जब बच्चों की याद आई तो वह अपने प्रेमी के साथ अपने घर वापस लौट आई।
बताया जा रहा है कि घर वापस लौट के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दोनों को खूंटे से रस्सी के सहारे बांध दिया। बढ़ने के बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है।
देखें Video-
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में फरेंदा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली विधवा महिला गांव के ही युवक के साथ कहीं चली गई थी। लौटने के बाद उसके ससुराल के लोगों ने उसकी पिटाई की। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications