Lok Sabha Election: आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और उल्लंघन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेगी सी-विजिल

Maharajganj News: उपनिर्वाचन अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया है कि जनपद में लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और उल्लंघन के विषय में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु सी-विजिल की स्थापना की गई है।

उन्होंने बताया है कि कोई भी नागरिक सिटीजन ऐप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है। सी-विजील द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाएगा।

सी-विजिल प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सी-विजिल प्रकोष्ठ 24 घंटे सक्रिय है। सी-विजिल द्वारा प्राप्त शिकायतों से संबंधित उड़नदस्ते को अवगत कराया जाता है, जो मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करता है।

dm mrj

उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक सिटीजन ऐप के माध्यम से रीयल टाइम फोटो या वीडियो के साथ शिकायत भेज सकता है। उन्होंने बताया की सी-विजिल में उनके साथ खाद्य सुरक्षा व अभिहित अधिकारी बृजेंद्र जयसवाल, सहायक अर्थसंख्या व सख्यिकी अधिकारी, संतराज और एडीसीओ दिनेश कुमार कार्यरत हैं। बताया कि अबतक प्राप्त 02 शिकायतों का निस्तारण सी-विजिल द्वारा किया गया है।

निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। जनपद-महराजगंज के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित किया जाता है कि वह निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्यो को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति के न तो मुख्यालय छोड़ेगा और ना ही मुख्यालय से बाहर जायेगा। यदि किन्हीं परिस्थितियों में बैठक आदि के संबंध में मुख्यालय से बाहर जाना आवश्यक हो तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही मुख्यालय से बाहर जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-134 के अधीन दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+