Maharajganj News: अमरमणि त्रिपाठी की चल-अचल संपत्ति हुई कुर्क, इस मामले में कोर्ट ने की यह कार्रवाई

Maharajganj News: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी लगातार फरार चल चल रहे हैं। कोर्ट में सरेंडर न करने पर इन पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। बस्ती एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश पर शनिवार को अमरमणि के महराजगंज जिले के नौतनवां में स्थित अचल- चल संपत्ति कुर्क को रही है।

पुलिस बल के साथ एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्य के साथ कोतवाली बस्ती के इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव मौजूद हैं। कार्रवाई के चलते नौतनवा कस्बे में स्थित अमरमणि त्रिपाठी का आवास पुलिस छावनी तब्दील हो गया है।यह कार्रवाई बस्ती में व्यापारी के बेटे अपहरण मामले में फरार होने के चलते की गई है। कोर्ट की बार-बार अवहेलना करने पर यह कार्रवाई हुई है।

amar mani

Lok Sabha Polls: 'UP में सपा का समर्थन करेगी AAP', लखनऊ में अखिलेश से मिलने पहुंचे संजय सिंह छह दिसंबर 2001 को व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था। इस मामले में कोतवाली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में अमरमणि समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया था। आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से अपहृत बालक मिला था, वह तत्कालीन मंत्री अमरमणि का था। अमरमणि के खिलाफ 24 अक्तूबर 2011 से गैर जमानती वारंट जारी है।

कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद पहली बार अमरमणि नौतनवां विधान से विधायक बने। इसके बाद इस सीट से वह लगातार चार बार विधायक रहे। इसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। इसके बाद वह कल्याण सिंह की सरकार में भी मंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने बसपा ज्वाइन की। फिर नौतनवां से चुनाव जीते। इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। इस सरकार में वह कैबिनेट मंत्री रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+