Mahashivaratri 2025: महराजगंज में महाशिवरात्रि की धूम, DM -SP ने किया मंदिरों का निरीक्षण

Mahashivratri 2025 Latest News Maharajganj Uttar Pradesh: महाशिवरात्रि का पर्व आज पूरे देश में आस्था और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भी इस पर्व की धूम है। जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है। डीएम एसपी अलर्ट मोड में है। ये लगातार मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।

महराजगंज के इटाहिया और कटहरा शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग देर रात से ही कतार में लगे है। कई घंटों बाद श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने का सौभाग्य मिल रहा। मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रख रही है।

maharajganj shivratri

महराजगंज के निचलौल, फरेंदा, नौतनवां और सदर महराजगंज स्थित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिल रही है। बूढ़े, बच्चे, महिलाएं सभी का उत्साह देखने को मिल रहा है।

जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत इटहिया महादेव शिव मंदिर और कटहरा शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आने व जाने के मार्ग, पार्किंग, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं को देखा। मंदिरों पर बहुत अधिक भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक म ने मंदिर परिसर सहित मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जलाभिषेक को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने हेतु निर्देशित किया और भीड़ प्रबंधन के लिए भी आवश्यक निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन अर्चन भी किया और सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार, तहसीलदार निचलौल श्रीअमित सिंह सहित संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+