Maharajganj News: जिला जज ने जाना कैदियों का हाल, दिए यह निर्देश
Maharajganj News Uttar Pradesh: जिला जज नीरज कुमार एवं जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया।
जिला जज द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश डेरा मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानावधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए। महिला बंदियों से मुलाकात कर जिला न्यायाधीश महोदय ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के संदर्भ में आश्वस्त किया।
उन्होंने जेल की साफ-सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम मुकेश यादव, जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications