आखिर अचानक क्यों नाराज हुए डीएम, ब्लैक लिस्ट करने की दे डाली नसीहत, जानिए पूरा मामला?

Maharajganj Latest News Uttar Pradesh: जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा ने जिले में चल रही जीवन मिशन परियोजनाओं का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

डीएम के पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज-ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज-lll में रिथविक कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक-कोया की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।

dm maharajganj

इस दौरान डीएम ने ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में तेजी लाएं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने एजेंसियों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए काम को समय पर पूरा करें।

जिलाधिकारी ने रिथ्विक और कोया की जनवरी, फरवरी और मार्च की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए .05 प्रतिशत एलडी चार्ज लगाने लगाने का निर्देश दिया। कहा कि यदि परियोजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होती है तो ब्लैक लिस्ट करने जैसे कड़े उपाय भी अपनाएं। जीएमसी और ऋत्विक-कोया को पाइप लाइन बिछाने के कार्य को तेज करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही हाइड्रो टेस्टिंग और सड़क अनुरक्षण के कार्यों को भी तेज करने हेतु कड़ा निर्देश तीनों एजेंसियों को दिया। बैठक में एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+