Maharajgang News: जल्द महराजगंज आएंगी राज्यपाल, डीएम ने की बैठक, दिए यह निर्देश
Maharajganj News Uttar Pradesh: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मुसहर और वनटांगिया ग्रामों में समाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस संदर्भ में आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के लाभार्थियों की भी सूची तैयार करने हेतु निर्देशित किया। राज्यपाल के हाथों पोषण पोटली के वितरण कराए जाने के लिए भी पोटली तैयार करने हेतु सीएमओ को आदेशित किया।

Maharajganj News: प्रदेश सरकार की धान खरीद योजना को लेकर फैला रहे थे भ्रम, प्रशासन ने उठाया यह सख्त कदम
जिलाधिकारी महोदय ने बीएसए, सहायक पर्यटक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि को भी कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियों को पूरा करने करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी महोदय को समस्त तैयारियों के पर्यवेक्षण हेतु निर्देशित किया।
Maharajganj News: प्रदेश सरकार की धान खरीद योजना को लेकर फैला रहे थे भ्रम, प्रशासन ने उठाया यह सख्त कदम
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications