Irfan Solanki: महराजगंज जेल में कुछ इस तरह कट रही विधायक इरफान सोलंकी की रातें

सपा विधायक इरफान सोलंकी इन दिनों महराजगंज जेल में बंद हैं।भौतिक सुविधाओं से घिरे रहने वाले विधायक की रातें करवट बदल बीत रहीं हैं।

solanki

Irfan Solanki News Mahrajganj: कानपुर जेल से महराजगंज जेल शिफ्ट किए गए सपा विधायक इरफान सोलंकी जेल में परेशान नजर आए।भौतिक सुविधाओं से घिरे रहने वाले एमएलए साहब की रातें करवटें बदलते बीत रही हैं। आम बंदी की तरह महराजगंज जेल में बंद सोलंकी की कई मांगे जेल प्रशासन ने खारिज कर दी हैं।

करवटें बदलते रहे रात भर सोलंकी
सपा विधायक इरफान सोलंकी को महराजगंज जेल रास नहीं आ रहा है। ठीक से पूरी नीद भी नहीं ले पा रहे हैं। ऐसा मानों विधायक को कोई चिंता सता रही हो।ऐसे में यहां आने के बाद से उनकी राते करवटें बदल कर बीत रही हैं।

नहीं मिला अखबार
सोलंकी अखबार पढ़ने के आदती हैं। उन्होंने जब जेल प्रशासन से अखबार की मांग की तो इसे नकार दिया गया। दरअसल, जेल में कैदियों को अखबार सहित किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं दी जाती है।

नाश्ते में मिला पाव व चाय
सोलंकी को सुबह नाश्ते में पाव व चाय दिया गया। जबकि रात के खाने में दाल,चावल,रोटी व सब्जी दिया गया।

कही और हो सकते हैं शिफ्ट
जानकारी के मुताबिक, इरफान सोलंकी को महराजगंज जेल से किसी और जेल में भी शिफ्ट किया जा सकता है।

इरफान सोलंकी सपा के विधायक हैं और फर्जी आधार कार्ड से हवाई सफर,बांग्लादेशीयों को फर्जी प्रमाण पत्र मुहैया कराने जैसे कई आरोप हैं। यह दो दिसंबर से जेल में हैं। इन्हें बुधवार को जिला कारागार कानपुर से महराजगंज जेल शिफ्ट किया गया।

जेल अधीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सोलंकी आम कैदियों की तरह रह रहे हैं। अभी क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। दस दिन बाद उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+