Maharajganj News: यात्रियों से भरी मैजिक ट्रक से टकराई,दो की मौत
महराजगंज जिले के पकड़ी नौनियां गांव के पास गुरुवार सुबह यात्रियों को ले जा रही मैजिक गाड़ी ट्रक से टकरा गयी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं।
Maharajganj News: महराजगंज जिले के पकड़ी नौनियां गांव के पास गुरुवार सुबह यात्रियों को ले जा रही मैजिक गाड़ी ट्रक से टकरा गयी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। गाड़ी फरेंदा से यात्रियों को लेकर महराजगंज जा रही थी। घयलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये हुए घायल
जानकारी के मुताबिक, गुुरुवार सुबह मैजिक गाड़ी फरेंदा से यात्रियों को लेकर महराजगंज के लिए जा रही थी। अभी वह पकड़ी नौनियां गांव के पास पहुंची थी की गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और सामने से आ रही ट्रक में टकरा गयी। इसमें चौक क्षेत्र के करौता गांव के देवेश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों में मृतक देवेश चौधरी के पिता रामेश्वर चौधरी, करौता निवासी भूपत, निचलौल थाना क्षेत्र के पिपरा काजी निवासी सराफत, मेघौली कला निवासी शिवमणि त्रिपाठी, सदर कोतवाली के पिपरा रसूलपुर निवासी रईस, फरेंदा के शास्त्रीनगर वार्ड निवासी अजय कुमार बरनवाल के अलावा उन्नाव जिला थाना विद्यापुर निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह, बलरामपुर के गैसड़ी निवासी अब्दुल हमीद और अब्दुल वाहिद और सिद्धार्थनगर के बभनी निवासी शमशाद शामिल हैं।
इनकी हुई मौत
इस घटना में गंभीर रुप से घायल रामेश्वर चौधरी व अजय कुमार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। अस्पताल जाने से पूर्व अजय की मौत हो गयी। रामेश्वर की मौत पहले ही हो चुकी थी।
सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना देखने वाले की हुई मौत
घटना स्थल पर खड़े सेवानिवृत वनकर्मी ने इस पूरी घटना को नजदीक से देखा। देखने के बाद उन्हें बेन हैमरेज हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications