PM Fasal Bima Yojna: किसानों के लिए अच्छी खबर, अब खुद कर सकेंगे अपनी फसल का बीमा, करना होगा यह काम
Pradhanmantri Fasal Bima Yojna News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर खबर है। किसानों को अपनी फसल का बीमा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को राहत देगी। आइए जानते हैं किसानों को क्या करना होगा जिससे उनको राहत मिले?
उप कृषि निदेशक ने बताया है कि जनपद के कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा कराने है वे किसी भी सहज सेवा केन्द्र या ऋणी कृषक सम्बंधित बैंक शाखा अथवा भारत सरकार के PMFBY पोर्टल www.pmfby.gov.in पर जाकर स्वयं अपनी फसल बीमा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज गोदाम या बीमा कम्पनी के अधिकृत किसी कार्यालय में खरीफ सीजन की बीमा धान, मूंगफली का बीमा करा सकते है। मानसून सीजन में बाढ़/अतिवृष्टि एवं ओला, भूस्खलन,आकसीय विजली से उत्पन्न आग से क्षति की जानकारी टोल फ्री नंबर 14447 व मोबाइल नंबर 9005873174 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत दिव्यांग शौचालय एवं कक्षा-कक्ष टाईलीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने का निर्देश दिया। नगर क्षेत्र के विद्यालयों की सूची संबंधित अधिशासी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयो की सूची संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। सीएम मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के मुख्य भवन तक सड़क बनाये जाने हेतु पी0डब्ल्यू0डी0 से आगणन बनाये जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। बी0आर0सी0 पर स्थापित 24 आधार मशीनों मे से अक्रियाशील 12 मशाीनों को सही कराये जाने तथा जिन बच्चों के आधार नही बने है, का 12 क्रियाशील आधार मशीनों से आधार बनाये जाने के निर्देश दिये गये। 6836 प्रोमोटेड बच्चे जिनका वेरिफिकेशन एवं 4162 बच्चे जिनके आधार वेरिफिकेशन का कार्य शिक्षक स्तर पर लम्बित है, को विलम्बतम 30 जून 2025 तक सत्यापित कराये जाने के निर्देश दिये गये।












Click it and Unblock the Notifications