PM Sury Ghar Yojana: पीएम सूर्यघर योजना को लेकर जानिए क्या है डीएम का सख्त निर्देश?
PM Sury Ghar Yojna: पीएम सूर्य घर योजना सरकार की खास योजना है। जो आमजन को बिजली की समस्या से राहत देने वाली है। इस योजना को लेकर महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खास पहल की है।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। यह आमजन के लिए बहुत उपयोगी योजना है। इस योजना से आमजन को बिजली को लेकर आने वाली समस्या खत्म होगी। एक और विकल्प बढ़ेगा। इसकी लगाए जाने की प्रगति तेज हो। आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना का उद्देश्य प्रदूषण मुक्त बिजली का उत्पादन सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल का बोझ कम करना है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, 1 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए एक सरकारी पहल है। इस योजना के तहत, 3 किलोवाट तक की क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्रणालियों के लिए 60% तक की सब्सिडी दी जाती है। 13 फरवरी, 2024 को शुरू की गई, इस योजना का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों में सौर पैनल स्थापित करना है।












Click it and Unblock the Notifications