UP PET 2022: महराजगंज में 9023 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
महराजगंज में पीईटी परीक्षा में रविवार को दोनों पालियों में कुल 12269 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जबकि 4339 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 6073 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 2231 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी प
UPSSSC PET 2022: महराजगंज में पीईटी परीक्षा में रविवार को दोनों पालियों में कुल 12269 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जबकि 4339 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 6073 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 2231 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 6196 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2108 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीईटी-2022 परीक्षा15 व 16 अक्टूबर को कुल 04 पालियों में आयोजित की गयी। कुल 24193 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 9023 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।उन्होंने बताया कि जिले में कुल 33216 परीक्षार्थियों हेतु 18 परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में 02 राजकीय, 07 अशासकीय सहायता प्राप्त एवं 09 स्व-वित्त पोषित विद्यालय,महाविद्यालय शामिल थे।
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा -2022 को निष्पक्ष, त्रुटिहीन एवं पारदर्शितापूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व को नोडल अधिकारी नामित किया था। इसके अतिरिक्त 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट (प्रत्येक दो परीक्षा केन्द्र पर एक ) एवं 4 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किया गया था। सभी केंद्रों के लिए 18 स्टैटिक मजिस्ट्रेट (प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक) एवं 7 रिजर्व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी नामित किये गए थे। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी हेतु 18 पर्यवेक्षक (प्रत्येक परीक्षा केन्द्र एक) को भी नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षा सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई और कहीं से कोई अप्रिय समाचार नहीं प्राप्त हुआ।












Click it and Unblock the Notifications