महराजगंज: देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के सामने ही भीड़ गए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
महराजगंज के फरेंदा विधानसभा के उदितपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत शुक्रवार को सड़कों के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौ
महराजगंज,19अगस्त: महराजगंज के फरेंदा विधानसभा के उदितपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत शुक्रवार को सड़कों के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सामने ही भीड़ गए।विवाद बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा।किसी तरह दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया।

फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के उदितपुर में सड़क का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री मौजूद थे।भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही इस कार्यक्रम में मौजूद थे।उसी समय कांग्रेस पार्टी के फरेंदा विधानसभा से विधायक वीरेंद्र चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंच गए।उनके कार्यक्रम में पहुंचते की भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के विरोध में नारेबाजी शुुरु कर दी।देखते ही देखते दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि खुद केंद्रीय वित्त राज्य को हस्तक्षेप करना पड़ा। विधायक वीरेंद्र चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को शांत रहने को कहा। नेताओं की अपील के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी आपस में विवाद कर पार्टी व जिले के नाम मत खराब करिए।यह कार्य सराहनीय नहीं है और किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता को यह शोभा नहीं देता।
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पार्टी इस तरीके के कार्यों को न तो बढ़ावा देती है न यह पसंद करती है।आप सब राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता हैं ऐसे में आपस में विवाद करना ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications