UP: इस हाल में आठ युवक- युवतियों को देख उड़े महराजगंज पुलिस के होश, हुई यह बड़ी कार्रवाई

महराजगंज के घुघली- शिकारपुर मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस रेड के दौरान आठ युवक- युवतियां आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

ghughali

Mahrajganj News: महराजगंज जिले के घुघली थानाक्षेत्र के बरवां खुर्द स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस रेड में आठ युवक- युवतियां आपत्तिजनका हालत में थे। इसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं था। पुलिस ने प्रबंध सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शिकारपुर- घुघली मार्ग पर बरवा खुर्द स्थित गेस्ट हाउस में शुक्रवार की शाम पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर रेड डाला। इस दौरान चार अलग- अलग कमरों में युवक- युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। चारों युवक व युवतियों और प्रबंधक को थाने लाया गया। पुलिस को पहले से ही यह सूचना मिली थी कि इस गेस्ट हाउस में काफी दिनों से यह गोरख धंधा चल रहा।

सीओ सदर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। रेड के दौरान आपत्तिजनक हाल में मिले युवक- युवतियों को थाने लाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रबंधक पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिससे इस क्षेत्र में ऐेसे कार्यों को रोका जा सके।

जानकारी के मुताबिक, यह क्षेत्र नेपाल सीमा से नजदीक पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण किसी को संदेह न हो इसलिए इस तरह के कार्य यहां किए जा रहे है। क्षेत्र में इस तरह के कार्यों से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शिकारपुर के रहने वाले आलोक कहते हैं कि गेस्ट हाउस में इस तरह के कार्यों पर तुरंत रोक लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे आस- पास का समाज दूषित न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+