UP : पहले साथ पी शराब, फिर पैसा के लिए बना हैवान, ऐसे कर दी साथी की हत्या,गिरफ्तार
महराजगंज पुलिस ने बुधवार को अखिलानंद हत्या का खुलासा किया। आरोपी जब्बार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Mahrajganj News: महराजगंज पुलिस ने बुधवार को छह फरवरी को धनेवा-धनेई में हुई हत्या का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जब्बार ने अपने साथी अखिलानंद की ईंट से कूचकर हत्या की थी। अखिलानंद के भाई की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
यह है मामला
सोमवार को धनेवा-धनेई के पास खेत में एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान सुकठियां गांव के अखिलानंद के रुप में हुई। अखिलानंद की हत्या ईंट से कूचकर की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने अखिलानंद के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुुरु कर दी।
मिले यह सुराग
महराजगंज के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि शव से कुछ ही दूरी पर खेत में रक्तरंजित स्वेटर व पहचान पत्र मिला था। पहचान पत्र था जब्बार नाम के व्यक्ति। आगे छानबीन में जब्बार के घर पर जलाए गए कपडों के कुछ टुकड़े मिले। इसके बाद जब्बार से कड़ाई पर पूछताछ करने पर पूरी घटना खुद बता दी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। किन लोगों ने साथ शराब की उनकी भी जांच की जा रही है। आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल और लूट के दो हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
पैसों के लिए ले ली अखिलानंद की जान
आरोपी जब्बार ने बताया कि पहले वह,अखिलानंद व कुछ अन्य साथियों न साथ में शराब पी। अन्य साथी चले गए। अखिलानंद के पास पैसे थे। जिसे देखकर मैंने उस पर हमला कर दिया और ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कार
अखिलांनद की हत्या का खुलासा करने वाली संयुक्त टीम को सामूहिक रुप से 15 हजार का इनाम दिया गया है। इस टीम में सदर कोतवाल रवि कुमार राय, एसओजी प्रभारी राम कृपाल सिंह, स्वाट प्रभारी संजय दुबे, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कमलेश यादव, विजय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications