Maharajganj News: एक जनवरी से बिजली विभाग चलाएगा यह खास मुहिम
Maharajganj News: जिले में एक मुश्त समाधान योजना के तहत सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट का लाभ दिया गया। रविवार को बकाया जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। करीब दो लाख बकाएदार अभी बिल जमा नहीं कर सके हैं।
एक जनवरी से विभाग चेकिंग अभियान चलाएगा। बकाया तत्काल जमा नहीं करने पर उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि जिले में चार लाख 48 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें तीन लाख 82 हजार 464 उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक का बकाया है। इन बकाएदारों के लिए शासन ने आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना लागू की है, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रही। करीब एक लाख 82 हजार बकाएदारों ने योजना के तहत भुगतान किया है। अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जांच के दौरान मौके पर बिल का भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ता की बिजली काट दी जाएगी।

Maharajganj News: डीएम महराजगंज ने प्रस्तावित रेलवे स्टेशन की जमीन का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश
कार्यवाहक कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि चंडीथान के जवान रविवार को गश्त पर निकले थे। अभी वह चंडीथान गांव के पास ही पहुंचे थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक पिकअप आती दिखी। जवानों ने रोककर तलाशी ली तो पिकअप से 59 बोरी चावल बरामद हुई। पिकअप सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमित निवासी उस्मान नगर वार्ड नंबर 9 नौतनवां थाना नौतनवां जबकि दूसरे अयोध्या कुर्मी निवासी भिलरहवा थाना मझगांवा जिला रूपनदेही नेपाल बताया।












Click it and Unblock the Notifications