Maharajganj News: DM ने किया बी गैप बांध का निरीक्षण किया गया
Maharajganj News: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा बी गैप बांध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी स्पर संख्या 06 से 14 तक का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने स्पर संख्या पर भारत सरकार की समिति द्वारा बताए गए ब्लॉक निर्माण के कार्य को देखा।
अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय ने बताया कि तटबंध को मजबूत करने हेतु 1*1*1 मीटर के सीमेंट और कंक्रीट के ब्लॉक लगाए गए हैं। जिलाधिकारी महोदय ने स्पर संख्या 14 पर टेट्रा फोर्ड के कार्य को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने तटबंध सुरक्षा के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान सभी कर्मी तटबंधों पर तैनात रहें और भ्रमणशील रहकर तटबंध की सुरक्षा का कार्य देखें। उन्होंने तटबंधों पर बाढ़ चौकियों को और आश्रय स्थलों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ सुरक्षा के कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न हो।
Maharajganj News: उर्वरकों की कालाबाजारी के खिलाफ महराजगंज प्रशासन की बड़ी पहल
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय राजीव कपिल, एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्या सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications