Maharajganj News: दिव्यांगजनों के लिए महराजगंज प्रशासन ने की यह खास पहल
Gorakhpur News: परदेश में अनसेफ इश्कबाजी बढ़ा रही पूर्वांचल में एचआईवी के मरीज, बीआरडी की गोपनीय रिसर्च
Maharajganj News: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाने हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और एलिम्को द्वारा एडिप परीक्षण शिविर का आयोजन विकास खंड घुघली में किया गया।
शिविर में सवेरे से ही दिव्यांग आवेदकों का सहायक उपकरण/कृत्रिम अंग के लिए चिन्हांकन हेतु तांता लगा रहा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि आज लगभग 350 से अधिक दिव्यांग परीक्षण हेतु आए जिनमें सायं 5:00 बजे तक 300 लाभार्थियों का परीक्षण कर उन्हें कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हित कर लिया गया था। इसके अलावा 70 यूडीआइडी कार्ड भी जारी किए गए हैं। अबतक शिविर के माध्यम से सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 1300 से अधिक लाभार्थी चिन्हित कर लिए गए हैं, जिन्हे जल्द ही एलिम्को के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार अधिकतम दिव्यांगों को चिन्हित करते हुए उनका यूडीआईडी कार्ड बनवाया जा रहा है और कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण हेतु उनका पंजीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। आशा है कि एक अभियान के अंतर्गत इस बार 2000 से अधिक दिव्यांगों को लाभान्वित किया जाएगा, जो अबतक की सर्वाधिक संख्या होगी।
उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन खंड विकास अधिकारी के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमे आने वाले दिव्यांग की सहायता हेतु पीआरडी जवान और स्काउट व गाइड के वालंटियरों को लगाया है। सभी के लिए शिविर में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी ब्लॉक द्वारा सुनिश्चित की गई है। लाभार्थियों का परीक्षण दिव्यांग बोर्ड के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
जनपद में दिनांक 01 दिसंबर से एडिप शिविर का आयोजन ब्लॉकवार किया जा रहा है, जो 11 दिसंबर तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य अधिकतम जरूरतमंद दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण के लाभ से संतृप्त करना है। शिविर में जनपद के किसी भी क्षेत्र में निवासरत दिव्यांग आ सकते हैं।
शिविर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, बीडीओ घुघली मनोज कुमार, एडीओ समाज कल्याण, दिलीप गुप्ता सहित दिव्यांग बोर्ड के सदस्य और एलिम्को की टीम मौजूद रही।












Click it and Unblock the Notifications