Maharajganj News: डीएम महराजगंज ने एक्सईएन-डीपीओ समेत पांच को कारण बताओ नोटिस किया जारी, सामने आई यह बड़ी वजह

DM Anunay Jha Latest News Maharajganj Uttar Pradesh: समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के निस्तारण में शिथिलता दिखाने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिले के दो एक्सईएन, डीपीओ समेत पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट संतोष शर्मा -

आइजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर शासन का जोर है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से निस्तारित दिखाए जाने वाले मामले में फीडबैक भी लिया जाता है। जिसमें यह स्थिति सामने आई है कि जिम्मेदारों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखाई गई, जिसकी वजह से न सिर्फ समस्या जस की तस है, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था भी बेमतलब है।

dm maharajganj

जिन पांच अधिकारी को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी की है उसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत व एडीओ पंचायत मिठौरा का नाम है।

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यो एवं राजस्व संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

जिलाधिकारी ने राजस्व, विद्युत, पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग अपनी योजनाओं की समीक्षा गहन रूप से करते हुए लंबित प्रकरणों को निस्तारित करें। जिलाधिकारी महोदय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी आवेदन समयसीमा के उपरांत लंबित न रहे।

DM ने कहा कि सभी अधिकारी समयसीमा में आवेदनों को निस्तारित करते हुए डाटा फीडिंग का कार्य अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, एआर सहकारिता श्री सुनील गुप्ता, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+