Maharajganj News: वनटांगिया ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की खास पहल
Maharajganj Latest News: ग्राम सभा बेलासपुर वनटांगिया में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशानुसार वृहद वनग्राम स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग द्वारा वन ग्राम के ग्रामीणों/लाभार्थियों को विस्तृत सेवाएं दी गईं ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गईं सेवाएं
1. टेलिमानस के अंतर्गत मानसिक रोग से पीड़ित मरीजों का 14416 नंबर पर फोन के माध्यम से काउंसलिंग कराया गया।
2. 167 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई ।
3. डॉक्टर द्वारा 167 मरीजों की OPD की गई एवं समस्त मरीजों को दवा उपलब्ध कराया गया ।

4. आशा/ए०एन०एम०/सी०एच०ओ० द्वारा 12 लाभार्थियों का आभा कार्ड बनाया गया ।
5. OPD के दौरान डॉक्टर की सलाह पर सभी मरीजों का हिमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस, मलेरिया आदि जांच किया गया ।
6. TB Suspected दो मरीजों की जांच हेतु Sputum Collect किया गया,एवं TB पॉजिटिव 2 लोगों को पोषण पोटली वितरित किया गया।
7. मुख्य चिकित्साधिकारी महाराजगंज, एवं अधीक्षक सामु०स्वा० केंद्र परतावल द्वारा 12 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया ।
ब्लॉक परतावल अंतर्गत दी गई सेवाएं
1. दो लाभार्थियों का शौचालय हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया
2. पंचायत सहायक द्वारा 15 ग्रामीणों से फीडबैक दिलवाया गया
3. पंचायत सहायक द्वारा 3 परिवारों का फ़ैमिली आई डी बनाया गया
4. स्वास्थ्य मेले में 3 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया
आज के आयोजित स्वास्थ्य मेले का अनुश्रवण मुख्यचिकित्साधिकारी (डॉ श्रीकांत शुक्ला) महराजगंज द्वारा किया गया इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक (डॉ अनिल जायसवाल), जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में किया गया।
स्वास्थ्य मेले के सफल संचालन हेतु पंचायत सचिव (सृष्टि सिंह),ग्राम प्रधान मीना देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाल, ए०डी०ओ० समाज कल्याण, ए०डी०ओ० पंचायत, सुधीर सिंह, अखलाक अहमद,दुर्गावती सिंह, पूजा गौतम, असीम जयसवाल औरा स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर फुरकान, संजीव सिंह, प्रदीप कुमार, अतुलेन्द्र द्विवेदी, अरुण सिंह, रानी सिंह, सीमा प्रजापति एवं समस्त आशाएं उपस्थित रहीं ।












Click it and Unblock the Notifications