Kendriya Vidyalaya Maharajganj: केंद्रीय विद्यालय में लेना है दाखिला तो जल्द कर लें यह काम, देखें डिटेल

Kendriya Vidyalaya Applying for admission Latest News Maharajganj: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालय महराजगंज में कक्षा एक से पांच तक के लिए होने वाले प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हो गई है।

भारी प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय महराजगंज बैरिस्टर पाण्डेय द्वारा सूचित किया गया है कि सत्र-2025-26 के लिए केंद्रीय विद्यालय, महाराजगंज में कक्षा 1 (पहली) से V (पांचवीं) तक प्रवेश के लिए दिनांक 25.06.25 को लॉटरी संपन्न किया गया। लॉटरी के पश्चात प्रवेश निर्देशिका, केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों का अनुपालन करते हुए विभिन्न सेवा कैटेगरी में औपबंधिक सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसको केंद्रीय विद्यालय, महाराजगंज के आधिकारिक वेबसाइट https://upmaharajganj.kvs.ac.in एवं पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, वायुसेना स्थल गोरखपुर के आधिकारिक वेबसाइट https://nol gorakhpur.kvs.ac.in/ पर देखा जा सकता है। साथ ही सूची विद्यालय के गेट पर भी चस्पा कर दिया गया है। प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभिभावक सूची का अवलोकन कर सकते है।

kvs

महराजगंज को केंद्रीय विद्यालय की सौगात इसी साल मिली है। यह देशभर में खुलने जा रहे 85 नए केंद्रीय विद्यालयों में एक है। महराजगंज में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर को अस्थायी रूप से विद्यालय संचालन के लिए चयनित किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई प्रारंभ होगी. फिलहाल प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन को स्वीकृति दी गई है. भविष्य में उच्च कक्षाएं भी चरणबद्ध तरीके से जोड़ी जाएंगी. इससे जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समसामयिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो पहले केवल बड़े शहरों तक सीमित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+