Independence Day: महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

Mahrajganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महराजगंज जिला क्रीड़ा स्टेडियम में कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि विधायक जयमंगल कन्नौजिया व जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार ने आमजन को संबोधित भी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सदर ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की स्वतंत्रता का महोत्सव अतुलनीय रूप से सुखद और प्रेरक है। आज हम 77 वी वर्षगांठ मना रहे हैं।1947 का भारत हम बहुत पीछे छोड़ आए हैं। खूब खून-पसीना लगा है तब हम आजादी के जश्न मना रहे है। पहले हमारे पास गणनायोग्य उपलब्धियां थीं, लेकिन आज कामयाबियों को गिनना मुश्किल है। आज आंकड़े गवाह हैं कि हमारी तरक्की दुनिया में बहुतों के लिए प्रेरणा है। पिछले दो दशक में वैश्विक मंदी के बावजूद हमारे देश में गरीबी घटी है और भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुसार सबसे सम्मिलित रूप से प्रयास करने की अपील की।

mahrajganj

जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आजादी बढ़ी कठिनाई और परिश्रम से मिली है। इसके लिए लाखों लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस दिन हम सब उन्हें याद करें और उनको नमन करें। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक चलने वाले अमृतकाल में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया है। हम सबको मिलकर इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा, तभी हम भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा कर पायेंगे। मेरी सबसे अपील है कि महत्वपूर्ण कालखंड में हम अपने कर्तव्यों को निभाएं और देश को समृद्ध व विकसित बनाएं।

नगर पालिका महराजगंज अध्यक्ष डॉ पुष्पलता मंगल ने भी सभी लोगों को स्वतंत्र दिवस की बधाई दी और स्वतंत्रता सेनानियों व देश के अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इससे पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सदर और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर की छात्राओं ने गणेश व सरस्वती वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त पंकज मौर्य और शिरोमणी दुबे की टीम द्वारा शहीद भगत सिंह की मार्मिक प्रस्तुति दी गयी।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय सहित वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+