लड़कियां चला रहा रही थीं सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। सेक्स रैकेट महराजगंज नगर पालिका के शास्त्री नगर में चल रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महराजगंज और बिहार की युवतियां सेक्स रैकेट चला रही थीं। पुलिस ने तीन युवतियों सहित रैकेट चलाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Recommended Video

कई दिनों से चल रहा था सेक्स रैकेट
महराजगंज पुलिस ने महराजगंज नगर पालिका के शास्त्री नगर में चल रहे एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में तीन युवतियों सहित रैकेट चलाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले कई दिनों से महराजगंज नगरपालिका के शास्त्रीनगर में यह सेक्स रैकेट सक्रिय था। महराजगंज के आसपास के साथ ही बिहार की भी युवतियां इस सेक्स रैकेट में शामिल हैं। बीती रात कॉलोनी के लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हुई।
आपत्तिजनक वस्तुएं हुईं बरामद
महराजगंज की महिला थाना प्रभारी मनीषा सिंह और कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। इसके बाद शास्त्री नगर में छापेमारी के दौरान तमाम अवैध सामानों के साथ तीन युवतियों सहित सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महराजगंज पुलिस इस मामले में पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है। महराजगंज के छोटे से नगरपालिका क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में यह सेक्स रैकेट सक्रिय था, लेकिन बीती रात मोहल्ले के लोगों की सूचना पर महराजगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस सेक्स रैकेट में सम्मिलित सभी को गिरफ्तार किया है। मौके से तमाम अवैध वस्तुएं भी पर बरामद हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications