सात समंदर पार से महाराजगंज आई जर्मनी की युवती, दोस्त संग लिए सात फेरे
महाराजगंज। प्यार परवान चढ़ा तो सात संमदर पार जर्मनी की एक युवती ने यूपी के महाराजगंज आकर सात फेरे लिए। दरअसल, महाराजगंज के रहने वाले इंद्रजीत चौधरी पढ़ाई के लिए सात साल पहले दक्षिण कोरिया गए थे। यहां जर्मनी की रहने वाली हाईके से उनकी दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए शादी का फैसला ले लिया।

पढ़ाई के दौरान हुई दोस्ती
फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी गांव निवासी मेजर गणेश चौधरी के बड़े बेटे इंद्रजीत पश्चिम बंगाल के चितरंजन स्थित अपने नाना के यहां प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद 2012 में बायोटेक करने के लिए दक्षिण कोरिया गए थे। यहीं पर जर्मनी की रहने वाली हाईके भी पढ़ रही थीं। दोनों में दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। बीते 17 मई को दोनों की धूम-धाम के साथ सिधवारी गांव में शादी हुई।
पिता और बहन भी हुए शामिल
बेटी और दामाद को आशीर्वाद देने के लिए हाईके के पिता और बहन भी महाराजगंज पहुंचे थे। दोनों शादी की सभी रस्मों में शामिल हुए। 23 मई तक दोनों गांव में रहने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। धूमधाम से हुई शादी का ग्रामीणों ने भी जमकर लुफ्त उठाया।












Click it and Unblock the Notifications