Mutton Shop: मशहूर मटन वाला बना लोगों की पहली पसंद, दूर-दूर से आते हैं शौकीन, इस वजह से जीता लोगों का दिल

Famous Mutton Shop In Ghughali Maharajganj News Uttar Pradesh: मटन खाने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। खासकर उत्तर प्रदेश के महराजगंज के लोगों के लिए। महराजगंज जिले के घुघली कस्बे में स्थित शिव जायसवाल की मटन शॉप लोगों की पहली पसंद बना है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने शिव जायसवाल से खास बातचीत की और असली स्वाद की वजह बताई।

42 साल से है मटन शॉप

शिव जायसवाल बताते हैं कि वह पिछले 42 सालों से लोगों के लिए मटन बना रहे है। जब से शुरुआत की तब से आज तक खाने वालों की संख्या में इजाफा ही हुआ है।

लिट्टी-मीट खाने दूर-दूर से आते हैं लोग

शिव जायसवाल बताते हैं कि मेरे दुकान की लिट्टी मीट खाने दूर दूर से लोग आते हैं। सिर्फ महराजगंज जिले के लोग ही नहीं बल्कि कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनग, संतकबीरनगर सहित अन्य जिलों के लोग भी आते हैं । इतना ही नहीं बिहार और नेपाल से भी यहां लोग आते है।

famous mutton shop


असली स्वाद वही है जिसमें मसालों का हो तड़का

दूर दूर से लोग यहां मटन खाने वैसे ही नहीं आते हैं। इसकी खास वजह भी है। शिव बताते हैं कि "असली स्वाद वही है जिसमें मसालों का तड़का और मटन की नरमी हो। पारंपरिक मसाले, काजू-प्याज का शाही पेस्ट और चूल्हे पर धीमी आँच से पका मटन लोगों को पसंद आता है। घर में पीसे हुए मसालों का इस्तेमाल करते हैं। "स्वाद तभी आता है जब खाना दिल से बनाया जाए।

बोले मटन प्रेमी

गोरखपुर से घुघली इनकी दुकान पर पहुंचे अमित कुमार कहते हैं कि मै पिछले कई वर्षों से यहां मटन खाने आता हूं। मटन का स्वाद बहुत स्वादिष्ट है। देवरिया के रहने वाले आलोक कहते हैं कि मुझे यहां का लिट्टी मीट बहुत पसंद है। अक्सर यहां आता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+