Mahrajganj News: डीएम ने 32 संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ संबंधी निर्माण कार्यो का जाना हाल, दिए यह निर्देश

Mahrajganj News: जिलाधिकारी महराजगंज ने डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार ने बुधवार को जनपद में संभावित बाढ़ की तैयारियों का हाल जानने के लिए आपदा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। इस दौरान डीएम ने कई आवश्यक निर्देश दिए।

dm

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से बाढ़ संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ चौकियों की सूचना ऑनलाइन दर्ज करने और चौकियों पर सभी आवश्यक सामग्रियों का वितरण तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित एसडीएम को बाढ़ चौकियों का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने बाढ़ के दृष्टिगत सर्वे के माध्यम से चिन्हित 32 संवेदनशील स्थलों पर किये गए बाढ़ संबंधी निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस संदर्भ में उन्होंने निचलौल में गेढहवा में नहर पटरी, लक्ष्मीपुर खुर्द रिंग बांध, चंदन नदी पर झरई पुल से रामघाट व बरहवा जंगल तक, गंडक नदी पर डोमा तटबंध से सटे लिंक बांध, अमहवा बांध सहित अन्य चिन्हित स्थलों पर एसडीएम सिंचाई विभाग की टीम के साथ निरीक्षण कर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

सिंचाई विभाग द्वारा ग्रामीणों द्वारा मछली पकड़ने के लिए रेगुलेटरों को जबरन खोलने और उनके साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर दोषियों को चिन्हित करते हुए, उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु सभी एसडीएम को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने नौतनवां में चकदा में तटबंध पर बाढ़रोधक बोरियों को डलवाकर कर तटबंध को सुरक्षित करने हेतु एक्सईएन बाढ़ खंड को निर्देशित किया। उन्होंने फरेंदा में घोंघी नदी पर मनरेगा के माध्यम से तटबंध की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने पंचायतीराज विभाग को उपलब्ध नावों की मरम्मत कराने और जिन गांवों में नाव नही है, उनकी सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को जिन गांवों में नाव नहीं है, वहाँ पर नाव को उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को नाविकों व गोताखोरों के साथ बैठक करने और उनके मोबाइल नंबर आपदा कंट्रोल रूम व संबंधित अधिकरियों को उपलब्ध कराने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने बाढ़ संभावित गांवों में पशुओं के टीकाकरण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने, भूसा-चारा व जरूरी दवाओं को उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने निचलौल में सोहगीबरवा, शिकारपुर व भोतवाँ में जमीन चिन्हित कर उपलब्ध कराने के लिए कहा ताकि वहां पर स्थायी शरणार्थी स्थल बनाये जा सके। साथ ही उन्होंने मैरुण्ड होने वाले गांवों में पंचायतीराज विभाग द्वारा ऊँचे हैण्डपम्प लगवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी तैयारियों को पूरा कर लें। नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराते रहें और अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु जरूरी कदम उठाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम,तहसीलदार,ईओ, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, एक्सईएन सिंचाई बाढ़ खंड राजीव कपिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+