DM महराजगंज की कड़ी कार्रवाई, फरेंदा SDM को हटाया लेखपाल निलंबित, सामने आई यह बड़ी वजह

DM Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद में आते ही स्पष्ट कर दिया है कि जनसमस्याओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में धारा 24 के आदेश का क्रियान्वयन न होने को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार को हटाने और प्रभारी कानूनगो फरेंदा को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। कार्यवाही के बाद राजस्व विभाग समेत सभी विभागों में हड़कंप है।

तहसील फरेंदा के ग्राम मथुरानगर में धारा 24 के वाद में जारी आदेश के अनुपालन में जानबूझकर शिथिलता बरतने और जनवरी माह से पत्थर नसब की कार्यवाही को लंबित रखने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल उपेंद्रनाथ त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्होंने एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार को हटाते हुए अपर उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी को एसडीएम फरेंदा के पद पर तैनात किया है।

dm maharajganj

लेखपाल उपेंद्रनाथ जो कि प्रभारी कानूनगो फरेंदा के रूप में भी कार्यरत थे। उनके द्वारा एसडीएम फरेंदा धारा 24 के आदेश के बाद भी जनवरी माह से पत्थर नसब नहीं कराया जा रहा था। प्रकरण के संज्ञान में आने पर उक्त मामले की जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा की गई। जांच में लेखपाल उपेंद्रनाथ त्रिपाठी दोषी पाए गए, जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्यवाही की गई।

जिलाधिकारी ने कहा है कि धारा 24 जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों में लापरवाही और कर्मचारियों द्वारा अनुशासनहीनता को किसी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी और कर्मचारी अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन सजगता से करें, अन्यथा कार्यवाही के पात्र होंगे। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया है कि भविष्य में जनशिकायतों का निस्तारण शासन के निर्देशों के अनुसार गुणवत्तापूर्वक किया जाए। जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ किया जाना शासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

कार्यवाही के बाद से सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की पत्रावलियों को ठीक करने और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जुट गए हैं। जिलाधिकारी महोदय ने जनपद में आने के साथ ही स्पष्ट कर दिया था कि जनशिकायतों का ससमय और गुणवत्तापूर्ण समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+