Maharajganj News: महराजगंज में विकास की गति होगी तेज, डीएम ने दिए यह खास निर्देश
Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।इस दौरान डीएम ने कार्यों की गति तेज करने और इसमें लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, आरईडी, सीएनडीएस, यूपिसिडको, यूपीआरएनएसएस, राजकीय निर्माण निगम लि., सिंचाई विभाग सहित विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं द्वारा 75% अथवा उससे अधिक पूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रगति की जानकारी ली और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति हो चुकी है, उनकी सूची जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं और संबंधित विभाग से संवाद कर यथाशीघ्र वित्तीय स्वीकृति का प्रयास करें। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनमें धन अवमुक्त करने हेतु विभाग को यूसी प्रेषित करें।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यदाई संस्थाएं निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को समयसीमा निर्धारित करते हुए कार्यों को पूर्ण अर्ने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी गंगाशरण यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications