Maharajganj News: इस हाल में जंगल में मिली 23 साल की युवती, पूरी घटना सुन उड़ जाएंगे होश
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरंदरपुर क्षेत्र के टेढ़ीघाट के जंगल खेसरहवा ताल में एक युवती का शव झाड़ियों के बीच से पुलिस ने बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, टेढ़ी गांव के ग्रामीण सुबह शौच करने गए तो शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने अन्य लोगों व पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की इस सूचना पर सीओ फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थानाध्यक्ष पुरंदपुर पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
महराजगंज में पराली जलाने पर कार्रवाई मंगलवार को केएमसी डिजिटल अस्पताल के सामने पराली जलाई जा रही थी। यह देख उप निदेशक कृषि ने पराली बुझाई और मौके पर मौजूद दो किसानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जनपद में अब तक 105 किसानों पर 262500 रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है। 41 किसानों से 102500 रुपये जुर्माना वसूला भी गया है। तीन कंबाइन हार्वेस्टर भी प्रशासन द्वारा सीज किया जा चुका है। शहर की एक्यूआई 157 है।












Click it and Unblock the Notifications