Guna Dog Video: कुत्ते के बच्चे को तब तक पैरों से कुचला जब तक..बेजुबान की बेरहमी से पिटाई देखकर पसीज जाएगा दिल
Guna Dog Video: मध्य प्रदेश के गुना में बेजुबान कुत्ते के बच्चे को बेरहमी से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को देखने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को एक्स पर पोस्ट कर सीएम शिवराज सिंह के संज्ञान में मामला लाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी अनुसार वायरल वीडियो गुना जिले के हाट रोड पास का है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है। सड़क किनारे एक युवक चबूतरे पर बैठकर कुछ खा रहा है। इस बीच उसके पास दो छोटे-छोटे पिल्ले पहुंचते हैं। जिनमें से एक को युवक उठाकर बेरहमी से सड़क पर फेंकता है और फिर अपने पैरों से कुचल-कुचल कर उसकी जान ले लेता है। इस घटना में पिल्ले की मौके पर ही मौत हो जाती है।
इस बीच जब वहां कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने इस वारदात पर नाराजगी जताई, तो युवक वहां से फरार हो गया। इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि उसकी पहचान तो नहीं हुई है, लेकिन युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि वह युवक वाकई मानसिक विक्षिप्त है, तो उसे खुला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उसका उपचार कराना चाहिए। ऐसी हालत में वह कई और गंभीर मामले को अंजाम दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications