Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जनसंख्या नियंत्रण के लिए नसबंदी कराने के मामले में फिसड्डी साबित हुए पुरुष, महिलाओं के कंधे पर 99 फीसदी भार

MP Population News: मध्य प्रदेश सहित पूरा देश विश्व जनसंख्या दिवस आज मना रहा है वही मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर जनसंख्या नियंत्रण करने में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कई ज्यादा है जबकि नसबंदी कराने के मामले में पुरुष फिसड्डी साबित हुए हैं।

एमपी में 99 फ़ीसदी महिलाएं अकेले जनसंख्या नियंत्रण के लिए होने वाली नसबंदी का भार झेल रही है। साल 2023 24 में प्रदेश में 3 लाख 32 हजार 980 महिलाएं नसबंदी कर चुकी है, जबकि पुरुष की बात की जाए तो 3747 पुरुषों ने ही नसबंदी कराई है। जनसंख्या नियंत्रण में पुरुषों की भागीदारी मात्र एक फीस दी है साल 2011 की जनसंख्या रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में महिलाओं की संख्या 4 करोड़ 9 लाख है, जबकि पुरुषों की जनसंख्या 4 करोड़ 36 लाख है।

World Population Day Men are lagging behind in getting sterilization done women are ahead

पुरुषों की नसबंदी आसान

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की नसबंदी करना आसान है पुरुषों की नसबंदी मात्र 2 मिनट में हो जाती है। जबकि महिलाओं की नसबंदी करना पुरुषों के मुकाबले कठिन होता है इसके साथ ही महिलाओं की नसबंदी करने में कई तरह की जटिलताओं को उन्हें झेलना पड़ता है पुरुषों द्वारा नसबंदी करने पर स्वास्थ्य विभाग पुरुषों को ₹3000 देता है। महिलाओं को मात्र ₹2000 दिया जाता है।

इंदौर में महिलाओं ने नसबंदी सबसे ज्यादा कराई

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में महिलाओं ने नसबंदी कराने के मामले में बाजी मारी है। जनसंख्या नियंत्रण के मामले में इंदौर जिले का कोई सानी नहीं है। साल 2023-2024 इंदौर की महिलाओं ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए 1 साल के अंदर 19228 नसबंदी कराई। वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल में 15921 महिलाओं ने नसबंदी कराई। जबलपुर में 11304 और खरगोन में 11185 महिलाएं नसबंदी कर चुकी है।

बालाघाट और ग्वालियर में आगे हैं पुरुष

मध्य प्रदेश में पुरुषों की नसबंदी की बात की जाए तो बालाघाट और ग्वालियर दो जिले ऐसे हैं, जहां पर पुरुष आगे रहे। पुरुषों के नसबंदी कराने के मामले में अन्य जिलों में पुरुषों में जनसंख्या नियंत्रण की सहभागिता में दिलचस्पी नहीं दिखी। पुरुषों को नसबंदी की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग 11 जुलाई से 11 अगस्त तक पुरुष सहभगिकता जागरूकता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। नसबंदी करा चुके पुरुषों को विभाग रोल मॉडल बनाकर समाज में पेश करेगा।

World Population Day Men are lagging behind in getting sterilization done women are ahead

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जागरूकता रैली को किया रवाना

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट रीवा से हरी झंडी दिखाई। यह रैली क्षेत्र में जनसंख्या नियंत्रण के विषय में जन सामान्य के बीच जागरूकता फैलाएगी।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि व खुशहाली के लिए जनसंख्या नियंत्रण एवं संतुलन अत्यंत आवश्यक है। आइए, आज 'विश्व जनसंख्या दिवस' के अवसर पर 'विकसित भारत' के निर्माण हेतु जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जन-जागरण का संकल्प लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+