Bhind News: हथियार प्रदर्शन कर टिकट की दावेदारी, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में बंदूक लहराते दिखे कार्यकर्ता

Bhind News: मध्य प्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस द्वारा सभी विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा निकली जा रही है। भिंड जिले के मेहगांव में 22 सितंबर को जन आक्रोश रैली पहुंचनी थी। लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस टिकट के दावेदार रैली निकालने लगे। इस रैली में हथियारों के साथ जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बंदूके लेकर सड़कों पर निकले।

जानकारी अनुसार मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस टिकट के दावेदार प्रमोद चौधरी उर्फ धनु के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई। बंदूक धारी कार्यकर्ता रैली में ऐसे चल रहे थे मानो वह कोई जंग लड़ने जा रहे हो। मेहगांव में जन आक्रोश रैली का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को करना था लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कांग्रेस के उत्साही कार्यकर्ता बंदूकें हाथ में लेकर और कांग्रेस के झंडे लेकर सड़कों पर निकल पड़े।

Bhind Congresss dreadful journey ​

जानकारी अनुसार प्रमोद चौधरी उर्फ धनु कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे हैं जबकि अन्य युवा नेता राहुल सिंह भदोरिया भी टिकट के प्रमुख दावेदारों में से हैं। ऐसे में बीते रोज रैली को लेकर ही दोनों में कुछ लोक झोंक हो गई थी।। इसके बाद प्रमोद चौधरी द्वारा हथियारों के साथ यह शक्ति प्रदर्शन किया गया। हालांकि पुलिस लोगों को सझाने की कोशिश भी की लेकिन हथियार बंद कार्यकर्ताओं को रोक नहीं पाए।

हथियार प्रदर्शन रैली में जब कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि कार्यकर्ता घरों से बंदूकें लेकर आ गए थे। सभी के पास लाइसेंसी बंदूक थे और वह यह दिखाना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी से हर तरीके से लड़ने में कांग्रेस सक्षम है। यानी कांग्रेस के नेता की मानें तो कांग्रेस इस बार बंदूक के दम पर भी चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+