Lok Sabha Election 2024: सांसदों को 50 और विधायकों को 15 करोड़ के विकास कार्यों के जारी होने लगे वर्क आर्डर
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के पहले मध्य प्रदेश में संसद और विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन कर सकेंगे इसके लिए सांसदों को 50 करोड़ और विधायकों को 15 करोड रुपए तक के प्रस्तावों पर वर्क आर्डर जारी होना शुरू हो गया है।
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों ने कई वादे किए हैं। वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशियों ने कई वादे किए। इनमें से स्थानीय स्तर के वादों को पूरा करने के लिए इस बार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी सांसदों से 50 करोड़ और विधायकों से 15 करोड़ रुपए के काम के प्रस्ताव मांगे थे। इन प्रस्ताव को सीधे मुख्यमंत्री के पास भेजा गया था।

एक माह में शुरू हुआ अमल
जनवरी में मांगी गए प्रस्तावों पर एक महीने के भीतर ही अमल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के यहां से इन प्रस्तावों की छटनी की गई और संबंधित विभागों को भेजा गया। अब चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले अधिकांश काम शुरू किए जाने की तैयारी कर ली गई है। सभी क्षेत्र में विभागों ने वर्क आर्डर जारी की कर दिए है। आने वाले 10 दिनों के भीतर इन क्षेत्रों में भूमि पूजन और शिलान्यास का दौर तेजी से शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications