Women Reservation Bill: उमा भारती ने संशोधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र में क्या लिखा? पढ़िए खबर
BJP की फायर ब्रांड लीडर उमा भारती (UMA BHARTI)ने महिला आरक्षण बिल का स्वागत करते हुए खुशी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर इसमें SC, ST और ओबीसी (OBC) महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखने का प्रावधान किए जाने की मांग की है। बता दें कि उमा ने अपने बंगले में काम करने वाली गरीब महिलाओं के साथ फोटो शेयर करते हुए लिया है कि यदि संशोधन हो गया तो ये भी संसद में बैठ सकेंगी...

उमा भारती ने बुधवार को मजदूर महिलाओं के साथ की दो फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि यह सब बागवानी का काम करने वाली मजदूर महिलाएं हैं, मेरे घर के पीपल के पेड़ के नीचे बैठी हैं। यदि महिला आरक्षण में पिछड़ी महिलाओं का आरक्षण मोदी जी ने मंजूर कर लिया तो यह भी संसद में बैठ जाएंगी...
उमा के पत्र का क्या आशय है, ऐसे समझे
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा की फायर ब्रांड लीडर उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो पत्र लिखा है। उन्होंने मांग रखी है कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षित सीटों में से 50 प्रतिशत एसटी, एससी और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग रखी जाएं। सुश्री भारती ने विधेयक पारित करने के केंद्र के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम देश की महिलाओं के लिए खुशी की बात है।












Click it and Unblock the Notifications