मरे हुए 5 मुर्गे लेकर पुलिस थाने पहुंची महिला, बोली-'पड़ाेसियों ने गर्दन मरोड़कर कर दी इनकी हत्या'

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की झांसी रोड थाना पुलिस ने एक अनोखी कार्रवाई की है, जिसमें एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके दो पड़ोसियों पर 5 मुर्गों को मारने पर धारा 429 के तहत मामला दर्ज किया है।

woman reached police station with five dead cock for complaint

दरअसल, झांसी रोड थाना के पीछे बने वैष्णो धाम मंदिर के पास रहने वाली महिला गुड्डी बाई ने झांसी रोड थाना पहुंचकर अपने ही पड़ोस में रहने वाले दो युवक सुरेंद्र खटीक और सुमेर कमांडो पर अपने 5 मुर्गों को मारने का आरोप लगाया है।

महिला की बेटी ने बताया है कि जब उसकी माँ गुड्डी घर पर नहींं थी तब पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र और सुमित नाम के दो युवकों ने उससे मुर्गी के बच्चे मांगे जब उसने मना कर दिया तो उन्होंने 3 मुर्गों की गर्दन तोड़ दी और दो मुर्गों को जहर देकर मार दिया।

जब गुड्डी बाई घर पहुंची और अपने मुर्गों को मरा पाया तो वह सीधे मरे हुए मुर्गों को लेकर झांसी रोड थाना पहुंची और आरोपियों की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने 5 मुर्गों को मारने वाले दोनों युवकों पर आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मुर्गों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा की मुर्गों की मौत किन कारणों से हुई है फिलहाल दोनों युवक अभी फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+