शख्स पत्नी से मांग रहा था KBC में जीते 50 लाख रुपए, नहीं दिए तो उठा लिया ये बड़ा कदम
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में तीन तलाक का एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निकाह के छह साल बाद एक शख्स ने पत्नी को उसके परिवार के सामने तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। शख्स ने महिला को इसलिए तलाक दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी से टीवी शो केबीसी में जीती हुई 50 लाख रुपए की रकम को मांग रहा था, लेकिन पत्नी ने उसे लाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने अपनी को तलाक दे दिया।

भोपाल के तलैया की रहने वाली 36 साल की पीड़िता ने बताया कि उसके पिता व्यापारी है। दिसंबर 2012 में वह अपनी बहन के साथ केबीसी खेलने मुंबई गई थी। वहां उसने और उसकी बहन ने मिलकर 50 लाख रुपए की रकम जीती थी। इसके तीन साल बाद वर्ष 2015 में उनकी शादी ऐशबाग निवासी नादिर हुसैन से हुई। शादी के बाद शख्स इस रकम में से दहेज लाने के लिए उसे परेशान करता था।
महिला का कहना है कि, नादिर ने कई बार उसे घर से निकाला गया और उसके साथ मारपीट की गई। हर बार उससे केबीसी के जीते हुए रुपए मंगवाने लगा। परेशान होकर परिजनों ने उसे रुपए भी दिए, लेकिन उसकी दिनोदिन मांग बढ़ती चली गई। रुपए खत्म होने के बाद दिसंबर 2020 में नादिर ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने नादिर के खिलाफ ऐशबाग थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करा रखा है।
महिला 2015 के बाद से ही वह बहुत कम ससुराल में रहती थी। क्योंकि उसका पति लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। 13 मार्च को आरोपी शख्स एक बार फिर ससुराल पहुंचा और झगड़ा करने लगा। यही पर उसने महिला के घरवालों के सामने उसे तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद महिला ने थाने ने फिर से इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications