MP News: पत्नी ने पड़ोसी से गुटखा मांगकर खा लिया तो पति ने मचा दिया कांड, पत्नी ने पुलिस को सुनाई खौफनाक कहानी

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच गुटखा खाने को लेकर हुए छोटी सी लड़ाई में पति ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। पुलिस ने घायल अवस्था में पति को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के गौठाना क्षेत्र में रविवार की रात को पत्नी से नाराज पति ने शराब के नशे में अपने ही हाथ से अपना गला काट लिया। कारण यह था कि पत्नी ने पड़ोसी महिला से गुटखा मांग कर खा लिया जो उसे नागवार गुजरा और उसने घटना को अंजाम दिया।

When wife asked

बैतूल कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार के जानकारी अनुसार डायल 100 से उन्हें जानकारी मिली थी कि मनोज पिता शिवराम राठौर निवासी झल्लार हाल मुकाम गऊठाना में अपनी पत्नी पूजा के साथ पिछले तीन साल से रह रहा है। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था, दोनों मजदूरी का काम करते हैं। लेकिन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है।

पत्नी पूजा के अनुसार मैंने गुटखा खाया था तो पति ने पूछा क्यों खाया तो मैंने जवाब दिया कि दीदी ने ला कर दिया था इसलिए खा लिया। इसको लेकर नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि अपने गुटखा क्यों खाया मुझे बोलना था मैं लाकर देता इसके बाद वह शराब पीने चले गए और घर वापस आकर विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे दो थप्पड़ मार दिए।

पूजा ने आगे कहा कि इसके बाद मैं घर से बाहर निकल गई और उन्होंने घर के दरवाजे बंद कर लिए मैं अपने भाई के घर चली गई। डायल 100 में कॉल किया और सूचना दी थी। पुलिस जब उनके घर गई और गेट खुलवाने की कोशिश की तो गेट खोलने पर देखा कि उसने गले ब्लेड मार ली और खून से लहूलुहान है। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल मनोज के गले एवं हाथों में गंभीर चोटें आई थीं। जिसके कारण डॉक्टर द्वारा उसे भोपाल रेफर कि ये जाने की सलाह दी थी।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा के जानकारी अनुसार मनोज को भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन सुबह वो बिना बताए कहीं चला गया है। जिसकी जानकारी नहीं है कि वह घर गया है या किसी दूसरी हॉस्पिटल में इलाज कराने गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+