MP News: एमपी विधानसभा चुनाव में कौन जीत रहा बघेलखंड और चंबल, ABP-C Voter के ओपिनियन पोल में खुलासा
ABP-C Voter: मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा के चुनाव कशमकश भरे होंगे। बाजी किसके हाथ लगेगी इसका पूवार्नुमान किसी को नहीं है। सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों ही पार्टियां अपने-अपने हिसाब से लोगों तक पहुंच बना रही हैं। भाजपा सत्ता में वापसी करने की कसमें खा रही है। तो वहीं कांग्रेस कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद इस आत्मविश्वास में है कि एमपी भी उसकी झोली में आने वाला है। इस बीच मध्य प्रदेश की जनता का मूड जानने के लिए एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर ने 26 मई से लेकर 26 तक जून तक एक सर्वे कराया है। जिसमें बड़ा दावा किया जा रहा है।
बघेलखंड में बीजेपी को पछाड़ सकती है कांग्रेस: एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे के अनुसार इस वर्ष के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में बघेलखंड की जनता कांग्रेस के हिंदुत्व पर अपना भरोसा जता सकती है। यहां कांग्रेस 44 प्रतिशत मतदाता के साथ भाजपा से आगे निकल सकती है। तो भाजपा को 40 प्रतिशत वोट ही मिल सकते है।

चंबल-बघेलखंड में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका: एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया के चंबल क्षेत्र में भी भाजपा को इस बार कोई ज्यादा फायदा नहीं होगा। तो कांग्रेस को सिंधिया के भाजपा में जाने का घाटा नहीं। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 34 में से 26 सीटें मिली थीं। सर्वे के अनुसार इस बार चंबल में सिंधिया के जाने का कांग्रेस को कोई विशेष नुकसान नहीं होने वाला है। 46 प्रतिशत मतदाताओं के साथ इस बार भी कांग्रेस आगे रह सकती है।
बताते चलें कि बघेलखंड में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विधानसभा भी आती है। तो यहां भी भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। सर्वे पर नजर डाली जाए तो एमपी की जनता इस बार शायद भाजपा के हिंदुत्व पर भरोसा न करके कांग्रेस के हिंदुत्व पर अपना पूरा विश्वास दिखा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications