Tehsildar Anjali Gupta: कौन हैं तहसीलदार अंजली गुप्ता? जिन पर 'अंडे से निकले चूजे' मामले में हुआ ये बड़ा एक्शन

Tehsildar Anjali Gupta: अंजली गुप्ता को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि शासन का काम चल रहा है और वह उसके लिए रिस्पॉन्सिबल नहीं है। सरकार को जनता ने चुना है। इतना ही नहीं वह इंग्लिश बोलने पर भी टिप्पणी कर रही हैं।

Tehsildar Anjali Gupta: मध्यप्रदेश के देवास जिले में पदस्थ तहसीलदार डॉक्टर अंजली गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।। वीडियो में तहसीलदार एक किसान को जमकर फटकार लगाती दिख रही हैं।

किसान के अंग्रेजी बोलने पर भड़क गईं, उन्‍हें अंडे से निकले चूजे तक कह दिया। अब इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Tehsildar Anjali Gupta:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर तहसीलदार अंजली गुप्ता ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि एक किसान टावर के निर्माण में बाधा डाल रहा था। उम्होने बताया कि किसान ने पहले तो टावर लगने के लिए राजी हो गए लेकिन बाद में वो अपनी बात से मुकर गया और काम का विरोध करने लगा। वहीं अंजली गुप्ता ने कहा कि दूसरी ओर से भी गलत भाषा का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने भी गलत शब्दों का जवाब दिया था।

देवास जिले के सोनकच्छ में पदस्थ तहसीलदार अंजलि गुप्ता का एक वीडियो वायरल है। जिसमें वो किसानों को कहती दिख रही हैं. 'चूजे हैं, ये अंडे से निकले नहीं मरने-मारने की बड़ी बड़ी बात करते है। मैं अभी तक आराम से बात कर रही थी, लेकिन आज इसने कैसे बोल दिया, मैं कैसे रिस्पॉन्सिबल हूं, क्या मैंने बोला क्या एमपीपीटीएल को, मैं तहसीलदार हूं, शासन को आपने चुना मैंने चुना क्या?

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर देवास जिले के सोनकच्‍छ में पदस्‍थ तहसीलदार अंजलि गुप्ता के किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने के वीडियो को संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने सख्त कदम उठाते हुए सोनकच्छ तहसीलदार अंजलि गुप्ता को हटाकर जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अधिकारियों को आमजन से शालीन तरीके से पेश आने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारी आमजन से वार्तालाप में शालीन और भद्र भाषा का ही उपयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+